कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया, संवैधानिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
Korba, Korba | Aug 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने तिरंगे को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिम