Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

21 किलो गाँजे के साथ हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नई स्कार्पियो से गांजे की तस्करी #balrampur

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026

MORE NEWS

#बलरामपुर; #हुसैन_फॉर_जस्टिस संस्था ने उतरौला में मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट, इमाम हुसैन के संदेश का किया प्रसार...

रिपोर्ट-इमरान अली शाह 

#उतरौला। #हुसैन_फॉर_जस्टिस (एचएफजे) संस्था की ओर से उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित सजिदा हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों व तीमारदारों के बीच रिफ्रेशमेंट तथा इमाम हुसैन के संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। सजिदा हॉस्पिटल में कार्यक्रम डॉ. एहसान खान की निगरानी में, जबकि लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. अहमद की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की सरपरस्ती एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिजवी ने की। इस दौरान इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने बताया कि हुसैन फॉर जस्टिस एक भारतीय युवा-आधारित सार्वजनिक संगठन है, जो इमाम हुसैन के न्याय, मानवता और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि संस्था जाति व्यवस्था, आर्थिक शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत के 50 से अधिक प्रमुख शहरों में इमाम हुसैन के संदेशों से जुड़े पंपलेट के साथ रिफ्रेशमेंट, पानी और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अली मुर्तजा ने लोगों से हुसैन फॉर जस्टिस के संदेश और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वहीं डॉ. एहसान खान और डॉ. अहमद ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा, नायब सदर जैन जाफरी, जनरल सेक्रेटरी अंबर रिजवी, सेक्रेटरी इरफान हैदर इफ्फू, अफजल जाफरी, ताहा हुसैन सहित अन्य वालेंटियर मौजूद रहे।

#balrampur #Utraula #hussainforjustic

#बलरामपुर; #हुसैन_फॉर_जस्टिस संस्था ने उतरौला में मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट, इमाम हुसैन के संदेश का किया प्रसार... रिपोर्ट-इमरान अली शाह #उतरौला। #हुसैन_फॉर_जस्टिस (एचएफजे) संस्था की ओर से उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित सजिदा हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों व तीमारदारों के बीच रिफ्रेशमेंट तथा इमाम हुसैन के संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। सजिदा हॉस्पिटल में कार्यक्रम डॉ. एहसान खान की निगरानी में, जबकि लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. अहमद की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सरपरस्ती एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिजवी ने की। इस दौरान इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने बताया कि हुसैन फॉर जस्टिस एक भारतीय युवा-आधारित सार्वजनिक संगठन है, जो इमाम हुसैन के न्याय, मानवता और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संस्था जाति व्यवस्था, आर्थिक शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत के 50 से अधिक प्रमुख शहरों में इमाम हुसैन के संदेशों से जुड़े पंपलेट के साथ रिफ्रेशमेंट, पानी और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अली मुर्तजा ने लोगों से हुसैन फॉर जस्टिस के संदेश और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वहीं डॉ. एहसान खान और डॉ. अहमद ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा, नायब सदर जैन जाफरी, जनरल सेक्रेटरी अंबर रिजवी, सेक्रेटरी इरफान हैदर इफ्फू, अफजल जाफरी, ताहा हुसैन सहित अन्य वालेंटियर मौजूद रहे। #balrampur #Utraula #hussainforjustic

Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026

#बलरामपुर; इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB का संयुक्त चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर संदिग्धों पर रखी नजर...

बलरामपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। पुलिस और एसएसबी जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
अधिकारियों ने ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर इस तरह के संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

#indonepalborder #balrampur #balrampurpolic #ssb

#बलरामपुर; इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB का संयुक्त चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर संदिग्धों पर रखी नजर... बलरामपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। पुलिस और एसएसबी जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर इस तरह के संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी। #indonepalborder #balrampur #balrampurpolic #ssb

Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026

#बलरामपुर की बदली तस्वीर! घंटाघर-अटल चौक ने बढ़ाई शहर की शान...

भव्य लोकार्पण के साथ शहर को मिली नई पहचान, विकास और सौंदर्यीकरण के नए अध्याय की शुरुआत...

रिपोर्ट-इमरान अली शाह 

#बलरामपुर। शहर के चौक बाजार में रविवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक का भव्य एवं विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नगरवासियों के सहयोग से साकार हुए इस आकर्षक चौक को बलरामपुर के विकास, सौंदर्यीकरण और बदलती तस्वीर का नया प्रतीक बताया गया।

घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी महाराज, देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर, सदर विधायक पल्टूराम तथा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधिवत किया। लोकार्पण के दौरान संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नगरवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

चौक बाजार को मिला आकर्षक नया स्वरूप

नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। यह चौक अब केवल आवागमन का स्थल नहीं, बल्कि बलरामपुर की नई पहचान और विकास की तस्वीर के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चौक के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला बलरामपुर को आधुनिक, स्वच्छ और सुंदर स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। घंटाघर-अटल चौक आने वाले समय में शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

संतों से लेकर व्यापारियों तक, सभी की रही मौजूदगी

लोकार्पण कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, डी.पी. सिंह बैस, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य सहित सभासदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

नगरवासियों ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थान पर बने इस भव्य चौक से बलरामपुर की सुंदरता और पहचान दोनों को मजबूती मिलेगी।

‘नए बलरामपुर’ की तस्वीर दिखाता घंटाघर-अटल चौक

लोकार्पण समारोह में नगर के विकास को नई गति देने का संकल्प दोहराया गया। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि नगरवासियों के सहयोग और विश्वास के साथ विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण केवल एक निर्माण कार्य का उद्घाटन नहीं, बल्कि बलरामपुर के बदलते स्वरूप और विकास की नई सोच का संदेश है।

“विकसित, स्वच्छ, सुंदर एवं सशक्त बलरामपुर—नई पहचान, नया संकल्प।”

#balrampur #nagarpalika

#बलरामपुर की बदली तस्वीर! घंटाघर-अटल चौक ने बढ़ाई शहर की शान... भव्य लोकार्पण के साथ शहर को मिली नई पहचान, विकास और सौंदर्यीकरण के नए अध्याय की शुरुआत... रिपोर्ट-इमरान अली शाह #बलरामपुर। शहर के चौक बाजार में रविवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक का भव्य एवं विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नगरवासियों के सहयोग से साकार हुए इस आकर्षक चौक को बलरामपुर के विकास, सौंदर्यीकरण और बदलती तस्वीर का नया प्रतीक बताया गया। घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी महाराज, देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर, सदर विधायक पल्टूराम तथा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधिवत किया। लोकार्पण के दौरान संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नगरवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। चौक बाजार को मिला आकर्षक नया स्वरूप नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। यह चौक अब केवल आवागमन का स्थल नहीं, बल्कि बलरामपुर की नई पहचान और विकास की तस्वीर के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चौक के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला बलरामपुर को आधुनिक, स्वच्छ और सुंदर स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। घंटाघर-अटल चौक आने वाले समय में शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। संतों से लेकर व्यापारियों तक, सभी की रही मौजूदगी लोकार्पण कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, डी.पी. सिंह बैस, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य सहित सभासदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। नगरवासियों ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थान पर बने इस भव्य चौक से बलरामपुर की सुंदरता और पहचान दोनों को मजबूती मिलेगी। ‘नए बलरामपुर’ की तस्वीर दिखाता घंटाघर-अटल चौक लोकार्पण समारोह में नगर के विकास को नई गति देने का संकल्प दोहराया गया। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि नगरवासियों के सहयोग और विश्वास के साथ विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण केवल एक निर्माण कार्य का उद्घाटन नहीं, बल्कि बलरामपुर के बदलते स्वरूप और विकास की नई सोच का संदेश है। “विकसित, स्वच्छ, सुंदर एवं सशक्त बलरामपुर—नई पहचान, नया संकल्प।” #balrampur #nagarpalika

Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026

अवैध नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का एक और वीडियो आया सामने, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

बलरामपुर में सीज किए गए अवैध नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का एक और वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला मरीज का इलाज अस्पताल की सीढ़ियों पर किया जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, परिजन मरीज को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था, तब मरीजों का इलाज किस आधार पर किया जा रहा था। यदि अस्पताल में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, तो मरीजों की जान को जोखिम में डालकर उपचार क्यों किया गया?

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद भी लोगों का कहना है कि केवल अस्पताल को सीज कर देना पर्याप्त नहीं है। अवैध अस्पताल के संचालक, चिकित्सकों और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई तक ही सीमित रहेगा या फिर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

अवैध नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का एक और वीडियो आया सामने, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल बलरामपुर में सीज किए गए अवैध नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का एक और वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला मरीज का इलाज अस्पताल की सीढ़ियों पर किया जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, परिजन मरीज को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था, तब मरीजों का इलाज किस आधार पर किया जा रहा था। यदि अस्पताल में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, तो मरीजों की जान को जोखिम में डालकर उपचार क्यों किया गया? स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद भी लोगों का कहना है कि केवल अस्पताल को सीज कर देना पर्याप्त नहीं है। अवैध अस्पताल के संचालक, चिकित्सकों और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई तक ही सीमित रहेगा या फिर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान।

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण हुआ।

मा. विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

चौराहे पर स्थापित विशाल तिरंगा और अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा राष्ट्रप्रेम, बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने चौराहे की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।

फुलवरिया बाईपास चौराहा अब सुंदरता के साथ बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी स्थल बन गया है।

#Balrampur #BalrampurNews #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #फुलवरियाबाईपास #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #महिलासशक्तिकरण #Tiranga #UPNews #BreakingNews

स्वतंत्रता दिवस पर फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान। बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण हुआ। मा. विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। चौराहे पर स्थापित विशाल तिरंगा और अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा राष्ट्रप्रेम, बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने चौराहे की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। फुलवरिया बाईपास चौराहा अब सुंदरता के साथ बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी स्थल बन गया है। #Balrampur #BalrampurNews #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #फुलवरियाबाईपास #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #महिलासशक्तिकरण #Tiranga #UPNews #BreakingNews

Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026