Public App Logo
Profile Picture

Balrampur Post

@balrampurnewspost
265Followers
0Following
बलरामपुर: डीजे के शोर के बीच थमी मासूम की सांसें, स्कूल की कक्षा में बिगड़ी तबीयत, CCTV में कैद आखिरी हलचल; परिजनों ने तेज आवाज को बताया वजह, पुलिस जांच में जुटी—नगर में तेज डीजे पर प्रतिबंध का फैसला, एक मासूम की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया।
24 घंटे का  रेड अलर्ट औऱ बिजली व्यवस्था चरमराई, बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील <nis:link nis:type=tag nis:id=redalert nis:value=Redalert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strom nis:value=strom nis:enabled=true nis:link/>
लगातार हो रही बारिश का असर, बलरामपुर में लगा सबसे लंबा जाम। <nis:link nis:type=tag nis:id=ballrampur nis:value=Ballrampur nis:enabled=true nis:link/>
बलरामपुर: मेडिकल की आड़ में इलाज पर सवाल, कौवापुर पुरैना में बेड, ग्लूकोज और इंजेक्शन की व्यवस्था का आरोप

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कौवापुर पुरैना में संचालित बताए जा रहे मेडिकल सेंटर पर मरीजों के उपचार को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। सामने आई तस्वीर में बीमार मासूम को एक युवक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। सेंटर पर बेड और ग्लूकोज चढ़ाने की व्यवस्था होने की भी बात सामने आई है। उपचार करने वाले व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और सेंटर की वैधता को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की जांच की मांग उठ रही है।
बलरामपुर: डीजे के शोर से छात्रा की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने डीजे संचालक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है। पिकअप, डीजे साउंड सिस्टम बरामद कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराया गया। चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
क्या बात है रे, ये बता पहले तू—बच्चे को क्यों मारा तुमने? हद हो गई यार! ये तो नेता बन रहा है, इसको संभाल लीजिए। अभी तू-तू कर रहा है। अबे, तू कौन है रे? तू बता, रे तू कौन है? चीफ मिनिस्टर है तू? भो... के, फोड़ दूंगा कापर!

ये कथित तौर पर बच्चों के परिजन से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा कहे गए शब्द हैं।

बलरामपुर: स्कूल में बच्चों से मारपीट के आरोप, प्रधानाध्यापक ने कहा- शोर करने पर डांटा, परिजन से हुई कहासुनी

बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी अजय कुमार ने एसडीएम तुलसीपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गोपनीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर को कक्षा में शोर करने पर कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार के साथ डंडे से मारपीट की गई, जिसके बाद उसके बेहोश होने और कमरे में बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में पूर्व में भी बच्चों के साथ मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को अलग रूप में बताते हुए कहा कि वह विभागीय कार्य कर रहे थे। बच्चों के शोर करने पर उन्हें डांटा गया था। इसके बाद बच्चे के परिजन विद्यालय पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रधानाध्यापक ने मारपीट और अन्य लगाए गए आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखा है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बलरामपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और जलभराव, नदी-नालों समेत जोखिम वाले स्थानों से दूर रखें।

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
23 सितंबर 2026 को लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास थी। आकाश को जिम्मेदारियों से हटाए जाने के बाद संगठन के अगले चेहरे को लेकर चर्चाएं थीं। कानून की पढ़ाई कर चुके ईशान ने एलएलएम की डिग्री हासिल की है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मायावती का आभार जताया और ईमानदारी व समर्पण से काम करने की बात कही। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की विरासत का उल्लेख भी किया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस बदलाव को बसपा के संगठनात्मक पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। अब ईशान के सामने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की चुनौती होगी।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर विवाद, टेंपो चालक ने बाइक सवार पर किया हमला, घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल

सड़क किनारे भरे पानी को लेकर बाइक सवार ने टेंपो चालक से संभलकर चलने की बात कही। कहासुनी के बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने बाइक सवार पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल है।
लाइसेंस-वाहन ट्रांसफर के नाम कथित वसूली का आरोप, जनसेवा केंद्र संचालक ने मीडिया के सामने खोला ‘राज’

बाबू संदीप यादव, अनुपम दुबे और एक चालक पर गंभीर आरोप; कथित अतिरिक्त वसूली से इनकार के बाद मारपीट का दावा, ऑनलाइन बैंकिंग के स्क्रीनशॉट भी मीडिया को सौंपे

बलरामपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के सामने संचालित एक जनसेवा केंद्र से जुड़ा कथित वसूली का मामला सामने आया है। मामले में खास बात यह है कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति स्वयं उसी जनसेवा केंद्र का संचालक है। दुर्गा यादव का आरोप है कि परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन हस्तांतरण कराने तथा अन्य संबंधित कार्यों के लिए पहुंचने वाले आवेदकों को विभागीय बाबू संदीप यादव, अनुपम दुबे और एक चालक द्वारा उसके जनसेवा केंद्र पर भेजा जाता था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आवेदकों से कहा जाता था कि लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर समेत अन्य कार्य वहीं से किए जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त कथित रूप से रकम ली जाती थी।

कथित वसूली में सहयोग से इनकार किया तो विवाद

दुर्गा यादव का दावा है कि जनसेवा केंद्र संचालक होने के कारण उसे इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी। जब उसने आवेदकों से कथित अतिरिक्त रकम वसूलने में सहयोग करने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कथित वसूली की जानकारी सामने लाने का निर्णय लिया और इसी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दो बाबुओं और एक चालक पर मारपीट का आरोप

दुर्गा यादव ने बाबू संदीप यादव, अनुपम दुबे और एक चालक पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके अनुसार कथित अतिरिक्त वसूली का विरोध करने के बाद महेशभारी चौराहे के पास उसके साथ मारपीट की गई।

शिकायतकर्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात कही है। अब पुलिस जांच में मारपीट की घटना और उसके कारणों की पुष्टि होना बाकी है।

ऑनलाइन बैंकिंग के लेनदेन का ‘राज’, स्क्रीनशॉट मीडिया को सौंपे

मामले में जनसेवा केंद्र संचालक ने कथित ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी मीडिया को उपलब्ध कराए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्क्रीनशॉट में अलग-अलग किस्तों में 60 हजार, 30 हजार और 5 हजार रुपये के लेनदेन दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य मोबाइल नंबरों पर भी रकम भेजे जाने का दावा किया गया है।

हालांकि केवल स्क्रीनशॉट से यह स्वतः साबित नहीं होता कि रकम कथित वसूली के रूप में ही भेजी गई थी। इसकी पुष्टि के लिए बैंक के आधिकारिक रिकॉर्ड, रकम भेजने वालों के बयान और संबंधित परिवहन कार्यों के अभिलेखों का मिलान जरूरी होगा।

रकम न देने वाले आवेदकों को परेशान करने का भी आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जो आवेदक कथित अतिरिक्त रकम देने से इनकार करते थे, उन्हें बार-बार कार्यालय बुलाया जाता था और उनके काम में अड़चनें पैदा की जाती थीं। कुछ मामलों में लाइसेंस निरस्त किए जाने का भय दिखाकर दबाव बनाने का भी दावा किया गया है।

उसका कहना है कि लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने से परेशान होकर कुछ आवेदक कथित तौर पर 5 हजार से 20 हजार रुपये तक खर्च करने को मजबूर होते थे। इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

जांच में इन सवालों के जवाब जरूरी

मामले की निष्पक्ष जांच में निम्न बिंदुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी—

- आवेदकों को जनसेवा केंद्र पर कौन भेजता था?
- क्या विभागीय कर्मचारी और चालक वास्तव में आवेदकों को वहां भेजते थे?
- लाइसेंस, वाहन हस्तांतरण और अन्य कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क कितना था?
- क्या इसके अतिरिक्त कोई रकम मांगी या ली गई?
- ऑनलाइन बैंकिंग में दिख रही रकम किसके खाते में गई और किस उद्देश्य से भेजी गई?
- बैंक रिकॉर्ड और उपलब्ध स्क्रीनशॉट में क्या समानता है?
- संबंधित आवेदनों और भुगतान रिकॉर्ड में क्या जानकारी मिलती है?
- परिवहन कार्यालय और जनसेवा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज में क्या सामने आता है?
- मारपीट की घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी और अन्य साक्ष्य क्या कहते हैं?

जांच एजेंसी के लिए बैंक रिकॉर्ड और सीसीटीवी अहम साक्ष्य

मामले में शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन बैंकिंग स्क्रीनशॉट के साथ यदि बैंक के मूल रिकॉर्ड, संबंधित आवेदकों के बयान, आवेदन संख्या, भुगतान रसीद और सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया जाता है तो कथित लेनदेन की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकती है।

यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई का आधार बन सकता है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी आरोपों की सच्चाई

फिलहाल कथित अवैध वसूली, जनसेवा केंद्र के माध्यम से रकम लिए जाने, ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन और मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। मारपीट की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात शिकायतकर्ता ने कही है और मामले की जांच की जा रही है।

जिन बाबू संदीप यादव, अनुपम दुबे और चालक पर आरोप लगाए गए हैं, उनका पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

अब जांच का मुख्य विषय यह है कि जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन बैंकिंग स्क्रीनशॉट, बैंक रिकॉर्ड, आवेदकों के बयान, कार्यालय अभिलेख और सीसीटीवी फुटेज कथित वसूली एवं मारपीट के आरोपों की पुष्टि करते हैं या नहीं।
*अतिवृष्टि-आंधी का बिजली पर बड़ा असर, 500 से अधिक पोल और 45 से ज्यादा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त*

*48 से 72 घंटे की बारिश में विद्युत व्यवस्था प्रभावित, 33/11 केवी की कई लाइनें भी जमीन पर गिरीं; युद्धस्तर पर बहाली का काम जारी*

बलरामपुर। जनपद में पिछले 48 से 72 घंटों से जारी अतिवृष्टि और तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक जिले में 500 से अधिक विद्युत पोल गिरने या क्षतिग्रस्त होने के साथ 45 से अधिक ट्रांसफार्मर डबल पोल से नीचे गिर गए हैं। वहीं 4 से 5 स्थानों पर 33/11 केवी की विद्युत लाइनें भी जमीन पर आ गई हैं।

विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल करने के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। अतिरिक्त संसाधन और टीमें लगाकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। संबंधित स्टोर खुलवाकर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है, ताकि मौसम अनुकूल होते ही बहाली के काम में देरी न हो।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के मुताबिक कई स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। हालांकि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर काम करना फिलहाल सुरक्षित नहीं है। मौसम में सुधार होते ही मरम्मत कार्य में और तेजी लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दोबारा शुरू की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि गिरे हुए विद्युत पोल, टूटे तार और क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों को बिल्कुल न छुएं और उनके पास न जाएं। ऐसी किसी भी स्थिति की सूचना तत्काल विद्युत विभाग या जिला प्रशासन को दें।

जिलाधिकारी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए सभी टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं और मौसम अनुकूल होते ही प्रभावित क्षेत्रों में काम और तेज किया जाएगा।
लगातार हो रही बारिश का असर, बलरामपुर में लगा सबसे लंबा जाम। <nis:link nis:type=tag nis:id=ballrampur nis:value=Ballrampur nis:enabled=true nis:link/>
24 घंटे का  रेड अलर्ट औऱ बिजली व्यवस्था चरमराई, बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील <nis:link nis:type=tag nis:id=redalert nis:value=Redalert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strom nis:value=strom nis:enabled=true nis:link/>
बलरामपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और जलभराव, नदी-नालों समेत जोखिम वाले स्थानों से दूर रखें।

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बलरामपुर: डीजे के शोर से छात्रा की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने डीजे संचालक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है। पिकअप, डीजे साउंड सिस्टम बरामद कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराया गया। चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
23 सितंबर 2026 को लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास थी। आकाश को जिम्मेदारियों से हटाए जाने के बाद संगठन के अगले चेहरे को लेकर चर्चाएं थीं। कानून की पढ़ाई कर चुके ईशान ने एलएलएम की डिग्री हासिल की है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मायावती का आभार जताया और ईमानदारी व समर्पण से काम करने की बात कही। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की विरासत का उल्लेख भी किया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस बदलाव को बसपा के संगठनात्मक पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। अब ईशान के सामने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की चुनौती होगी।
क्या बात है रे, ये बता पहले तू—बच्चे को क्यों मारा तुमने? हद हो गई यार! ये तो नेता बन रहा है, इसको संभाल लीजिए। अभी तू-तू कर रहा है। अबे, तू कौन है रे? तू बता, रे तू कौन है? चीफ मिनिस्टर है तू? भो... के, फोड़ दूंगा कापर!

ये कथित तौर पर बच्चों के परिजन से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा कहे गए शब्द हैं।

बलरामपुर: स्कूल में बच्चों से मारपीट के आरोप, प्रधानाध्यापक ने कहा- शोर करने पर डांटा, परिजन से हुई कहासुनी

बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी अजय कुमार ने एसडीएम तुलसीपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गोपनीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर को कक्षा में शोर करने पर कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार के साथ डंडे से मारपीट की गई, जिसके बाद उसके बेहोश होने और कमरे में बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में पूर्व में भी बच्चों के साथ मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को अलग रूप में बताते हुए कहा कि वह विभागीय कार्य कर रहे थे। बच्चों के शोर करने पर उन्हें डांटा गया था। इसके बाद बच्चे के परिजन विद्यालय पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रधानाध्यापक ने मारपीट और अन्य लगाए गए आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखा है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बलरामपुर: डीजे के शोर के बीच थमी मासूम की सांसें, स्कूल की कक्षा में बिगड़ी तबीयत, CCTV में कैद आखिरी हलचल; परिजनों ने तेज आवाज को बताया वजह, पुलिस जांच में जुटी—नगर में तेज डीजे पर प्रतिबंध का फैसला, एक मासूम की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया।
बलरामपुर: मेडिकल की आड़ में इलाज पर सवाल, कौवापुर पुरैना में बेड, ग्लूकोज और इंजेक्शन की व्यवस्था का आरोप

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कौवापुर पुरैना में संचालित बताए जा रहे मेडिकल सेंटर पर मरीजों के उपचार को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। सामने आई तस्वीर में बीमार मासूम को एक युवक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। सेंटर पर बेड और ग्लूकोज चढ़ाने की व्यवस्था होने की भी बात सामने आई है। उपचार करने वाले व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और सेंटर की वैधता को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की जांच की मांग उठ रही है।
भूकंप के बाद चीनी मिल में केमिकल लीकेज और आग का मॉक ड्रिल, SDRF-SSB समेत कई एजेंसियों ने दिखाया राहत-बचाव का दम
कोर्ट आदेश के बावजूद दीवार पर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा और की कब्ज़ा रोकने की अपील
बलरामपुर: थारू कल्याण समिति ने जाति प्रमाण-पत्रों में कथित फर्जीवाड़े के खिलाफ उठाई आवाज, आंदोलन की चेतावनी

बलरामपुर। थारू कल्याण समिति, बलरामपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र कथित रूप से फर्जी तरीके से बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। समिति ने इस मामले में शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

समिति का आरोप है कि गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर एवं बस्ती सहित कई जनपदों में भुजवा, भूज, भड़भूजा, कहार एवं कश्यप समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर गोंड अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र कूटरचित ढंग से बनवाए जा रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि ऐसे प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं तो इससे वास्तविक रूप से गोंड समुदाय तथा थारू समुदाय के पात्र लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। समिति ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में संबंधित लोगों को प्रमाण-पत्र बनवाने में सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

समिति के अनुसार इस संबंध में जिलाधिकारी बलरामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देने की बात कही गई है। साथ ही शासन स्तर पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यदि एक माह के भीतर कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनाए जाने पर रोक नहीं लगाई गई, तो समिति की ओर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। समिति ने इसके लिए सरकार एवं प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।

बताया गया कि थारू कल्याण समिति, बलरामपुर के बैनर तले आयोजित ज्ञापन/प्रदर्शन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक, पदाधिकारियों, युवा मोर्चा एवं समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नोट: उपरोक्त खबर में जाति प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपों को समिति के प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर लिखा गया है। संबंधित विभाग/प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।
बलरामपुर:मॉर्डन थाना श्रीदत्तगंज बाजार क्षेत्र में पीड़ित मुस्लिम परिवार के साथ अन्याय का आरोप, घर की नींव पर जबरन दीवार खड़ी करने की कोशिश

श्रीदत्तगंज। मॉर्डन थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार ने विपक्षियों पर उनकी जमीन/घर की नींव पर जबरन दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले की सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है, इसके बावजूद मौके पर कथित रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर पर इस समय पुरुष सदस्य मौजूद नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर विपक्षी उनकी नींव पर दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी होने के बावजूद अभी तक मौके पर पुलिस प्रशासन अथवा राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंची है।

पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया है कि जब विवादित जमीन/नींव को लेकर पहले ही अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी थी, तो आखिर किसके सहारे या किस आदेश के आधार पर वहां निर्माण कराया जा रहा है?

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल पुलिस एवं राजस्व टीम भेजकर जमीन की वास्तविक स्थिति और अभिलेखों की जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर निर्माण कार्य रुकवाया जाए।

अब सवाल यह भी है कि शिकायत और सूचना दिए जाने के बावजूद यदि मौके पर कोई प्रशासनिक टीम मौजूद नहीं है, तो पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई कब होगी? क्या संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी है और क्या निर्माण के संबंध में कोई वैध आदेश अथवा अनुमति है?

मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग का पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

Balrampur Police MYogiAdityanath DM Balrampur
बलरामपुर: मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में साधु पासवान पर मुकदमा, हिरासत की कार्रवाई पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध

पुलिस बोली—सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जांच जारी

सपा नेताओं ने कार्रवाई को बताया विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास, साधु पासवान बोले—वीडियो सपा प्रदेश कार्यालय से जारी हुआ

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधु पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो पोस्ट किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। सपा नेताओं का आरोप है कि विपक्ष से जुड़े लोगों के खिलाफ सत्ता के दबाव में कार्रवाई की जा रही है और राजनीतिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं पूर्व विधायक जगराम पासवान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे दमनकारी और असंवैधानिक कार्रवाई बताया। उनका कहना है कि विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर, साधु पासवान का कहना है कि जिस वीडियो को पुलिस आपत्तिजनक बता रही है, वह वीडियो समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी किया गया था और उनके अनुसार उसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।

पुलिस का क्या कहना है?

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डे के अनुसार, साधु पासवान नाम के सोशल मीडिया अकाउंट/प्लेटफॉर्म से एक कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का पक्ष है कि कार्रवाई किसी राजनीतिक दल के आधार पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री को लेकर दर्ज मामले के आधार पर की जा रही है। जांच के दौरान वीडियो की प्रकृति, उसके स्रोत और पोस्ट किए जाने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

सत्ता पक्ष के नजरिये से भी उठ रहा सवाल

सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही जाती रही है। ऐसे में पुलिस का तर्क है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से पहले उसकी वैधानिकता और तथ्यात्मकता का ध्यान रखना जरूरी है।

मामले में अब मुख्य सवाल यह है कि विवादित वीडियो वास्तव में किस स्रोत से जारी हुआ, उसे किस अकाउंट से पोस्ट किया गया और उसमें कानूनी रूप से आपत्तिजनक क्या पाया गया। इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक उत्पीड़न बताया है। मामले में दोनों पक्षों के दावों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़ित की दीवार पर कब्जे की कोशिश, कार्रवाई की मांग

बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहदेइया, श्रीदत्तगंज बाजार निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र इस्लाम अली ने आरोप लगाया कि वर्ष 1988 के न्यायालयीय आदेश के बावजूद विपक्षी उनकी दीवार पर जबरन कब्जे व निर्माण का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों से न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने और निर्माण रोकने की मांग की है।

वहीं, मामले में दूसरे पक्ष का बयान नहीं मिल सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।