चकाई प्रखंड के पोझा पंचायत अंतर्गत दुम्मा स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को दो बजे प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित बैठक में ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला। मुखिया मो. अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने जियो टैगिंग के बावजूद अंतिम सूची से नाम गायब होने पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे तालों टुडू, बड़की स