बारुन: स्कूल में रिश्वत लेते शिक्षक को गिरफ्तार किया गया, निगरानी डीएसपी की हुई आधिकारिक पुष्टि
राजकीय केशव उच्च विद्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शिक्षक की पहचान शशिभूषण कुमार के रूप में हुई है, जो स्कूल में शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं।