न्यू देवकी माधव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विनीत वर्मा ने किया ध्वजारोहण
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू देवकी माधव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज, तिरिया जगदीशपुर, शाहाबाद रोड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि विनीत वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन श्रीराम अनिल, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी हरदोई एवं 158-सांडी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुंदरलाल वर्मा सहित हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान भी किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के एमडी अखिल सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल मृदुला रानी (एमएससी नर्सिंग), पैरामेडिकल प्रिंसिपल डॉ. श्रुति सिंह (एमपीटी), नर्सिंग ट्यूटर ज्योति कनौजिया, बहार सिंह, राहुल कुमार, सर्वाधार, आकाश सिंह, मेघा सिंह, कल्पना सिंह, शिवम सिंह एवं कृष्णा कुमार सहित हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026