🚨 Dehradun चकराता रोड के स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों के आरोप, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
देहरादून के चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा सेंटर को लेकर कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
मामले की जानकारी मिलने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026