महिलाओं की उन्नति बिहार कि प्रगति।
बहनों का सम्मान सरकार की पहचान।
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' की विस्तृत जानकारी प्राप्त किए। इस बैठक में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी छात्र-छात्राओं को 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भ्रमण के क्रम में समस्या निवारण हेतु पोर्टल का उपयोग करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया कि यदि उन्हें कॉलेज परिसर, पठन-पाठन, हॉस्टल या अन्य किसी भी प्रकार की शैक्षणिक अथवा प्रशासनिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे निसंकोच अपनी समस्याओं को इस शिविर के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें। कुल 20 शैक्षणिक संस्थानों में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरीय नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । फिर पुनः अगले महीने के चौथे मंगलवार को लगाया जायेगा। शिविर में काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Bihar Education Department
CMO Bihar
Apna Sheikhpura
#BahnokaSammanSarkarKiPahchan
#MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati
3 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 25, 2026