'टिकट ले लो टिकिट...', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय बने बस 'कंडक्टर'; महिलाओं को दिया मुफ्त सफर का तोहफा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज शुक्रवार, 2 सितंबर को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। अपने एक्टिंग करियर में कई किरदार निभा चुके सीएम विजय आज असल जिंदगी में बस कंडक्टर के रोल में आ गए।
सीएम विजय ने महिलाओं को बस टिकट काटकर दिया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्री बेहद खुश नजर आए। एक महिला ने मुख्यमंत्री विजय की नजर तक उतार ली। ऐसा होते देखकर सीएम विजय ने उस महिला की भी नजर उतार दी।
सीएम विजय ने आज 'वेत्री पयनम थिट्टम' के विस्तार का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य भर में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को और अधिक श्रेणियों में बढ़ाया गया है।
आज गांधी जयंती के अवसर पर इस योजना की शुरुआत करते हुए, विजय ने चेन्नई में बस से यात्रा की। इस दौरान मुख्यमंत्री यात्रियों से बातचीत की और खुद महिलाओं को मुफ्त टिकट बांटे।