औद्योगिक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर CSP संचालक से लूटपाट की। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और हथियार सटाकर पीठ पर लटका बैग छीन लिया। वारदात के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।चुरामनपुर पुरानी चट्टी में स्थानीय निवासी रघुवीर खरवार यूनियन बैंक का CSP है।