जहानाबाद: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन जहानाबाद में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन जहानाबाद में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जहानाबाद कोटा किरण कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट, मार्च पास्ट और अनुशासन का गहन मुआयना