Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

अलविदा Airtel India Airtel Xstream Fiber आज मैंने तय कर लिया है कि अब Airtel Black का कनेक्शन बंद कराकर दूसरी कंपनी का ब्रॉडबैंड लगवाऊँगा। 13 जुलाई को मैंने अपने Airtel Black कनेक्शन को लखनऊ के गोमती नगर में शिफ्ट कराने का अनुरोध किया था। मेरी Request ID: 10993825820 है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी न कनेक्शन शिफ्ट हुआ, न कोई स्पष्ट जानकारी मिली और न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति समाधान के लिए सामने आया। कल मैंने X (Twitter) पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहाँ जवाब मिला कि समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन उसके बाद भी सिर्फ इंतज़ार ही मिला। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ग्राहक हर महीने समय पर बिल भरता है, तो क्या समय पर सेवा देना कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है? अगर गोमती नगर जैसे बड़े और विकसित इलाके में Airtel Black की सेवा का यह हाल है, तो सहज ही सवाल उठता है कि छोटे शहरों और कस्बों के ग्राहकों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। एक ग्राहक के तौर पर मैं सिर्फ अच्छी सेवा चाहता था, बार-बार शिकायत नहीं। लेकिन जब शिकायत करने के बाद भी समाधान न मिले, तो कंपनी बदलना ही सबसे बेहतर विकल्प लगता है। उम्मीद है Airtel इस पोस्ट को एक नाराज़ ग्राहक की शिकायत नहीं, बल्कि अपनी ग्राहक सेवा सुधारने के अवसर के रूप में देखेगा। क्योंकि किसी भी कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी उसके ग्राहक होते हैं। अब नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन दूसरे प्रोवाइडर से लेने जा रहा हूँ एयरटेल से बढ़िया तो मेरे मोहल्ले का धोभी और दूध वाले का सर्विस है जो कभी फ़ेल और लेट नहीं होता … अलविदा Airtel Black।

Bihar, India | Jul 17, 2026