गोरखपुर: कच्ची शराब कारोबारियों का नया कारनामा, नीले बोरे में छिपाकर रखी थी 75 लीटर शराब; आबकारी की छापेमारी से मचा हड़कंप
गोरखपुर। गोरखपुर में कच्ची शराब कारोबारियों का एक नया कारनामा सामने आया है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 अगस्त 2026 की शाम मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा, क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज एवं