प्रतापगढ़: रंजीतपुर चिलबिला से पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर 3 बजे रंजीतपुर चिलबिला क्षेत्र से दो अभियुक्तों कन्हैया पाण्डेय और अनुज यादव को एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।