कर्मयोगी कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
कलेक्टर श्री बालागूरू के., के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों के लिए कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को कार्यस्थल पर कर्तव्यनिष्ठा, उत्तरदायित्व, समयबद्ध कार्यप्रणाली, जनसेवा, व्यवहार कौशल तथा विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनाते हुए मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण में डीइएमओ डॉ. अनीषा आईजक, सीनियर प्रशिक्षक श्री अभिनव मोदी एवं श्री बबीन मिश्रा द्वारा ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण दिया गया।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
Sehore, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026