Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर आज आर0एम0के0 मैदान, बांका में स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) आयोजित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, परेड एवं मार्च-पास्ट का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप अभ्यास कराया गया। रिहर्सल के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड में शामिल जवानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने निर्धारित तालमेल, कदमताल, अनुशासन तथा कमांड के अनुरूप अभ्यास किया। समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी संबंधित टीमों द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया, ताकि मुख्य समारोह के दिन सभी कार्यक्रम निर्धारित समय एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक, बांका श्री अमितेश कुमार ने आर0एम0के0 मैदान में चल रहे रिहर्सल एवं समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने परेड, मार्च-पास्ट सहित समारोह स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के अंतिम चरण में सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने समारोह स्थल पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा समारोह के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। मुख्य कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य नगर परिषद, बांका के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ-साथ समारोह स्थल पर पेयजल, विद्युत, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का निर्देश संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले आमजनों एवं विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा मुख्य समारोह के दिन निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #स्वतंत्रता_दिवस_2026 #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #स्वतंत्रता_दिवस_पूर्वाभ्यास #IndependenceDay2026 #IndependenceDayCelebration #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका #बांका #Banka #RMKमैदान #मार्च_पास्ट #परेड #हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar

26 views | Banka, Bihar | Aug 14, 2026

MORE NEWS