अशोकनगर के नया बस स्टैंड से अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। फरियादी अंकेश रजक पुत्र हरगोविंद रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी आमाही थाना कचनार ने पुलिस को बताया कि उसकी नीले रंग की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP67 ME 3978 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।