🔹भारत निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने नर्मदापुरम में मतदाता सूची एवं SIR कार्य की समीक्षा की
➡️भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सदस्य श्री आजाद सिंह, श्री योगेश कान्दा एवं श्री संदीप कुमार ने नर्मदापुरम जिले में वर्ष 2026 की मतदाता सूची एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा की। इस दौरान आयोग के सदस्यों ने जिले के बीएलओ से मतदाता सूची तैयार करने तथा SIR कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर वन-टू-वन चर्चा की। बैठक के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र का संक्षिप्त परिचय एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रस्तुत की।
➡️आयोग के सदस्य श्री संदीप कुमार ने बीएलओ से बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं के फोटो कैप्चर करने की प्रक्रिया एवं फोटो की गुणवत्ता के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान बीएलओ श्री मनोज कुमार शुक्ला एवं श्री कुअरसिंह बाड़िवा ने आयोग के सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी।
चर्चा के दौरान बीएलओ ने SIR कार्य में सामने आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से आयोग के सदस्यों को अवगत कराया। आयोग के सदस्यों ने बीएलओ की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से अधिकांश समस्याओं की जानकारी आयोग के संज्ञान में है तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। आयोग के सदस्यों ने जिले में संपादित SIR कार्य तथा मतदाता सूची की शुद्धता एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ, ERO एवं AERO द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जिले में मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सरिता मालवीय, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री कैलाश दुबे, प्रोग्रामर श्री जितेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP