प्रतापगढ़: वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को होगी, जिला कलेक्टर ने जारी की आम सूचना
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग और शासन सचिव एवं आयुक्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राजस्थान-जयपुर के निर्देशों की पालना में पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य) के वार्डों की आरक्षण/लॉटरी प्रक्रिया आगामी 17 अगस्त 2026 को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में सम्पन्न किया जाएगा।