गोरखपुर में सेवा ही बनी श्रद्धांजलि, एडवोकेट सोलंकी ने कैंसर अस्पताल में कराया सुंदरकांड पाठ, जरूरतमंदों को सौंपी सहायता राशि*
*गोरखपुर।* (जुगनू ) पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन *सोलंकी एंड संस के डायरेक्टर एडवोकेट नीतीश सोलंकी* द्वारा सर्व पितृ शांति एवं मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु कराया गया।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद कैंसर मरीजों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर "संकट मोचन नाम तिहारो" के जयकारों से गूंज उठा।
*समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं नीतीश सोलंकी*
सोलंकी एंड संस के डायरेक्टर नीतीश सोलंकी समाज सेवा के साथ-साथ हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते हैं। चाहे गरीब बच्चों की शिक्षा हो, असहाय लोगों की मदद हो या धार्मिक आयोजन, वे हर समय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस मौके पर अपना *एडवोकेट नीतीश सोलंकी ने कहा -*
"पितृ पक्ष हमारे पूर्वजों को याद करने और उनके बताए सेवा के मार्ग पर चलने का पर्व है। सच्ची श्रद्धांजलि तभी है जब हम किसी दुखी इंसान के काम आ सकें। कैंसर मरीजों की पीड़ा को देखकर मन द्रवित होता है। हमने छोटा सा प्रयास किया है कि हनुमान जी की कृपा और सुंदरकांड के पाठ से इन्हें मानसिक संबल मिले और आर्थिक सहायता से थोड़ी मदद हो सके। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जाएं।"
अस्पताल प्रशासन ने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक परिवार का आभार व्यक्त किया।
Paonta Sahib, Sirmaur | Oct 5, 2026