Public App Logo
📚 बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता आज दिनांक 05.07.2026 को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड (केजीबीवी), खगड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया, छात्राओं की टीबी स्क्रीनिंग का जायजा लिया, दिव्यांग छात्राओं के साथ पौधारोपण किया तथा स्मार्ट क्लास, स्टडी रूम, छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #Khagaria #DMKhagaria #KGBV #TBMuktBharat #BetiShiksha #Education #Bihar - Khagaria News