अशोकनगर। मिथुन रजक पुत्र बाबूलाल रजक, उम्र 28 वर्ष, निवासी बांसखेड़ी थाना कैंट जिला गुना ने देहात थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार ग्राम खड़ीचरा में हरिओम रजक निवासी ग्राम खड़ीचरा थाना देहात और दो अन्य आरोपियों ने उसके तथा उसके चाचा के लड़के संतोष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।