प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 14 अगस्त 2026
जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान
जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा विद्यापीठ एवं डी.ए.वी. मोड़ पर सघन वाहन जाँच की गई। जाँच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उन्हें हेलमेट के नियमित उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, वाहनों के आवश्यक कागजात पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।
*अभियान के क्रम में कुल ₹1,56,000/- का जुर्माना वसूला गया।* इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
9 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 14, 2026