चंद्राकर ने कथित तौर पर कहा है कि वह भारत आने के बाद सक्षम जांच एजेंसियों और अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार है। हालांकि, इसके लिए उसने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी है। उसका कहना है कि उसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों से अलग और सुरक्षित रखा जाए, ताकि वह बिना किसी दबाव या डर के जांच में सहयोग कर सके। चंद्राकर ने यह भी दावा किया है कि उसके पास सट्टा कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी है। हालांकि, चंद्राकर की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां उसके बयानों और दावों की जांच सबूतों के आधार पर करेंगी।
सौरभ चंद्राकर फिलहाल ओमान में हिरासत में है। जानकारी के मुताबिक, इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। भारत की जांच एजेंसियां उसे भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि, ओमान में भी उसके खिलाफ अलग कानूनी क�