🥋 नाथद्वारा की 10 वर्षीय नन्ही फाइटर हरलीन परिहार ने जीता गोल्ड 🥇
नाथद्वारा की 10 वर्षीय कराटे खिलाड़ी हरलीन परिहार ने 16 अगस्त 2026 को उदयपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
हरलीन ने लगातार 4 वर्षों से इसी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा जयपुर की इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में गोल्ड और हिमाचल प्रदेश की नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल सहित कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
38 किलो वजन की हरलीन 55 किलो भारवर्ग में मुकाबला करती हैं। कराटे ट्रेनिंग के साथ-साथ वह स्ट्रीट फाइट और सेल्फ डिफेंस की भी ट्रेनिंग ले रही हैं।
अब हरलीन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं।
हरलीन अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, दादा खेमराज परिहार, माता शिल्पा परिहार और पिता भारत परिहार को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से वह लगातार स�
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026