प्रतापगढ़: बिरौती गांव में बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के बिरौती गांव में रविवार दोपहर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिरौती गांव निवासी मोहित सरोज का डेढ़ वर्षीय पुत्र रविवार दोपहर लगभग 1 बजे घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़