➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत जिले की 554 ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान
➡️ 16 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, 337 जल संग्रहण संरचनाओं के आसपास की गई सफाई
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले की सभी 554 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों सहित कुल 16,015 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
अभियान के दौरान जिले में 337 जल संग्रहण संरचनाओं के आसपास साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने गांव एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को प्लास्टिक मुक्त गांव एवं परिसर बनाने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
➡️ ताप्ती उद्गम स्थल पर हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम ताप्ती उद्गम स्थल, मुलताई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।घोड़ाडोंगरी जनपद की ग्राम पंचायत खदारा के ग्राम बांचा में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर एवं जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र कवड़े की उपस्थिति में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी प्रकार सभी जनपद पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आमला जनपद पंचायत के ग्राम छावल स्थित मां रेणुका धाम परिसर में जनपद अध्यक्ष श्री गणेश यादव की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आठनेर जनपद की ग्राम पंचायत माण्ढवी में जनपद सदस्य श्री गुलाबचंद सोलंकी की उपस्थिति में अभियान आयोजित हुआ।
बैतूल जनपद की ग्राम पंचायत बांसपानी एवं साकादेही में सरपंच श्री सोनू उइके एवं जनप्रतिनिधि श्री नंदनजी की उपस्थिति में, भैंसदेही जनपद की ग्राम पंचायत नवापुर में सरपंच श्रीमती नन्दोबाई एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में तथा भीमपुर जनपद की ग्राम पंचायत भीमपुर में सरपंच श्री मानसिंह नारे की उपस्थिति में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।
चिचोली जनपद की ग्राम पंचायत गोंडूमण्डई में सरपंच श्रीमती संतरी उइके एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रभातपट्टन जनपद की ग्राम पंचायत घाटबिरोली में सरपंच श्रीमती ताराबाई तथा शाहपुर जनपद की ग्राम पंचायत कोटमी में सरपंच श्रीमती पार्वती बाई की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन सभी स्थानों पर प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान तथा विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।
➡️ ग्राम बांचा में निकाली स्वच्छता रैली
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खदारा के ग्राम बांचा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री मोहन नागर तथा जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र कवड़े ने स्वच्छता रैली में सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
➡️ ग्राम सभा में तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत आमला जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोथिया ब्राह्मणवाड़ा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल ने ग्राम सभा में सहभागिता की तथा माध्यमिक शाला परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम विकास योजना के अंतर्गत पेयजल समस्या, स्वच्छता संबंधी कार्य एवं ग्राम विकास से जुड़े अन्य कार्यों को शामिल करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई। कार्ययोजना का ग्राम सभा में वाचन भी किया गया।
➡️ ग्राम चिचढाना में 5 सोकपिट का निर्माण
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री द्वारा ग्राम पंचायत सराड़ के ग्राम चिचढाना में स्वच्छता अभियान के दौरान हैंडपंप के आसपास एवं स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही घरों से निकलने वाले ग्रे-वॉटर के उचित प्रबंधन के लिए 5 सोकपिट का निर्माण भी कराया गया।
#सेवा_मेरा_योगदान_अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी, प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026