Public App Logo
🚨 उदयपुर में डबल मर्डर से सनसनी! सायरा के पुनावली गांव में घर के बक्से से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों 12 अगस्त से लापता थे। शुक्रवार सुबह बदबू आने पर बक्सा खोला गया तो प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव मिले। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या के बाद शवों को बक्से में छिपाया गया। पुलिस संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। #Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #CrimeNews #DoubleMurder BreakingNews Rajasthan - Bhilwara News