हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 2 किलो 4 ग्राम अफीम और 40300 रुपये के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2 किलो 4 ग्राम अफीम व बिक्री के 40300 सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल जंक्शन थाना के एसआई गजेंद्र शर्मा को सुपुर्द की गई है।