Jagdalpur परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े बोदाल निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी मंडावी के साथ कोठारबाड़ी में मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे जब देवर नीलू मंडावी ( Neelu Mandavi ) की पत्नी बार-बार मायके जाती थी, जिसकी वजह से नीलू काफी परेशान रहता था. वह इस सबके लिए अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था. इसी वजह से उसने भाभी के ऊपर हमला किया, तो उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी और वह बुरी तरह से घायल हो गईं. जब घर में चीख-पुकार मची, तो नीलू का बड़ा भाई बोंडूक मंडावी अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा था, लेकिन सिर पर सवार खून के आगे भाई का रिश्ता भी फीका पड़ गया. आरोपी ने अपने बड़े भाई पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल ह हो गया. खून से लथपथ जयमनी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया
घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और मामला अदालत कोर्ट में गया, जहां डेढ़ साल तक चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत गवाह और सबूत पेश किए,