माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 (बिहार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली, 2012) के आलोक में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में दिनांक-14.08.2026 को समाहरणालय मिनी सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला पदाधिकारी वृद्धजनों से बात किया गया एवं उनकी समस्या को सुना गया। अनुमंडल पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में गठित भरण-पोषण अधिकरण में पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। लंबित मामलों का निष्पादन किए जाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है। प्रखंड परिसर बाँका में संचालित बुनियाद केन्द्र, बाँका को वृद्धजनों हेतु सहायता केन्द्र नामित किया गया एवं जिला प्रबंधक, बुनिया केन्द्र, बाँका को निदेशित किया गया कि आवश्यक सहायता दिया जाय। सहायक निदेशक द्वारा बताया गया इस नियमावली में सभी प्रखंडों में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुलह पदाधिकारी के रूप में नामित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि प्रत्येक पुलिस स्टेशन अपने क्षेत्राधिकार के भीतर रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों (विशेषकर जो अकेले रहते है) की अद्यतन सूची तैयार कर संधारित करेंगे एवं पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करायेंगे। पुलिस थाने के प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिकों के घर नियमित अन्तराल पर कम-से-कम माह में एकवार जायेंगे।
51 views | Banka, Bihar | Aug 14, 2026