पटेलनगर में फायरिंग से हड़कंप, युवक घायल
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल सड़क पर खड़े थे, तभी गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य लड़कों के साथ स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा और कथित तौर पर फायरिंग कर दी। पहली घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इसके बाद युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया, जिसका कुछ युवकों ने पीछा किया। शिमला बायपास रोड स्थित सेंट जूड चौक के पास दोबारा फायरिंग की गई, जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हो गया। घायल को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Pauri, Garhwal | Aug 21, 2026