शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान और सुरक्षा पर की बात, ‘एक कचोरी दो समोसा’ नारे का किया जिक्र
भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के सम्मान और महिला सुरक्षा को लेकर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘एक कचोरी दो समोसा’ नारे का जिक्र करते हुए समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और भरोसा कायम रखने की आवश्यकता बताई।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों और महिलाओं का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।