गोपालगंज: थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत भवन में मुखिया ने किया झंडातोलन, लोगों में दिखा देश भक्ति का उत्साह।
गोपालगंज थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को सुबह 8 30 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया उपेंद्र प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। समारोह में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। मुखिया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश