रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18 हुडडा जगाधरी पार्ट 1 का चुनाव सर्वसम्मति से खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ और धर्मवीर कंबोज प्रधान पद और सुधीर वर्मा जी को जरनल सेक्रेटरी मनोनीत किया गया। समस्त 18 सेक्टर वासियों द्वारा RWA द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई और उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए सर्व सम्मति से पुनः सेवा का मौका दिया गया। सभी लोगों द्वारा धर्मवीर कंबोज और सुधीर वर्मा जी को हार पहना कर बधाई दी गई।