मिर्ज़ापुर: वासलीगंज चौराहे पर शहर कोतवाली पुलिस टीम ने कांवरियों की सेवा में जुटकर पुष्प वर्षा कर मानवता की मिसाल पेश की
सावन के पावन माह में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह मानवता की मिसाल पेश की है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बढ़िया घाट से शिवद्वार जा रहे कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया इस दौरान पूरा मार्ग हर हर महादेव के जायकोष से गूंज उठा। पुलिस कर्मियों ने कांवरियों का सम्मान करते हुए सेवा सत्कार किया।