Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर शिवहर पहुंचा समरसता रथ, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शिवहर। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली से मिट्टी कलश लेकर निकला समरसता रथ शिवहर पहुंचा। पटना से शिवहर पहुंचने पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नरवारा स्थित श्रीराम जानकी मठ, कस्तूरिया गौरीशंकर मठ, कुशहर दुर्गा स्थान चौक, देकुली स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम, राशिदपुर महारानी स्थान और शिवहर के पछियारी पोखर स्थित राम जानकी मठ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का अभिनंदन किया। संत रविदास महाराज ने समाज में छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह समरसता यात्रा निकाली जा रही है। पटना से कलश को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रभारी गौतम राम आजाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम करण पासवान और सह संयोजक विकास पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी शिवहर लेकर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संत रविदास महाराज के कलश यात्रा के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, विसाही कबीर मठ में संत किशोर दास जी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के चित्र के साथ मिट्टी कलश को मंत्रोच्चारण के बीच मठ में विधिवत स्थापित किया। समरसता रथ के माध्यम से संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और छुआछूत मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Sheohar, Sheohar | Aug 8, 2026