Public App Logo
Profile Picture

Arun Kumar Roushan

@akroushan93
57Followers
10Following
शिवहर प्रशासन बनाम मीडिया के बीच फैंसी मैच

District Administration Sheohar BJP Bihar BJP Sheohar Sheohar Police Bihar Police Press Trust of India - PTI Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
शिवहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

District Administration Sheohar Bihar Police Sheohar Police BJP Sheohar BJP Bihar Khel Vibhag Sheohar Deoc Sheohar
*शिवहर जिला केभाजपाइयों ने निकाला शहर में 80  मीटर की तिरंगा यात्रा*
--------------------------------
यह तिरंगा झंडा देश की आन, बान और शान है। शिवहर जिला के भाजपाईयों ने जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व मे जिले के नवाब हाई स्कूल से से लेकर शहर के अंतिम छोर प्रसाद उत्सव पैलेस शिवहर तक 80  मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई ! बताते चले की स्वतंत्र भारत का यह 80 वा स्वतंत्रता दिवस है इसी वजह से 80 मी का तिरंगा बनाकर भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने यह तिरंगा यात्रा निकाली । 

भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन- बान- शान है। देश के अनेक बलिदानियों के बदौलत, वीर शहीदों के बदौलत,महान स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान है तिरंगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के  नेताओं भारतीय जनता पार्टी के शिवहर लोकसभा के पूर्व सांसद श्रीमती रमादेवी  महाचंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रभारी धनराज शर्मा जी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्ननाकर राणा जिला प्रभारी गौतम जी आजाद के मौजूदगी में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, सीतामढ़ी जिला के प्रभारी एवंपूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, राजीव कुमार पांडे विभाष चंद्र झा जयप्रकाश गुप्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे विनय कुमार सिंह राजेश कुमार राजू अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण पासवान पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बसंत कुमार सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति  सदस्य संजय कुमार गुप्ता खुश नंदन कुशवाहा  जिला मंत्री मुकेश कुमार राठौर मनोज कुमार साह अनिल कुमार सुनील कुमार गुप्ता  विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सुमन मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद साह पवन कुमार साह सरोज कुमार सिंह लक्ष्मण प्रसाद आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम कुमार पटेल भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, बजरंगी सिंह ऋषभ कुमार नीतीश गिरी, लक्ष्मी कुमारी कार्यालय प्रभारी रत्नेश कुमार सोनी मिथुन कुमार विक्रम कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी  सहित भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी गण एवं शेयर शैकडो कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

BJP Bihar BJP Sheohar Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar Sheohar Police
शिवहर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा पुरनहिया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख एवं पंजियों का अवलोकन किया गया। साथ ही CCTNS कार्य, लंबित कांड एवं अनुसंधान, वारंट/कुर्की-जब्ती, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, थाना परिसर एवं साफ-सफाई, संतरी ड्यूटी, वितंतु सेट/वायरलेस तथा CCTV व्यवस्था का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद, आम जनता से प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों, जनसुनवाई, गश्ती एवं वाहन जांच, विधि-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा क्षेत्र में प्रभावी गश्ती एवं अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar
Video 4
देकुली महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां, शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं ने मोहा दर्शकों का मन
-----------------------------
शिवहर। जिले के ऐतिहासिक देकुली धाम परिसर में बुधवार को आयोजित ‘देकुली महोत्सव’ में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक नृत्य और लोक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में कला जगत के मंझे हुए कलाकारों के साथ-साथ शिवहर की स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, शिवहर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार मौसम राजा और अशोक अलबेला सहित अन्य नामचीन कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके गीतों और प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा देकुली धाम परिसर गूंज उठा।

देकुली महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना रहा। महोत्सव के मंच से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने और लोक कलाओं को नई पहचान देने का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और कला प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बताया।
District Administration Sheohar Bihar Police Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Deoc Sheohar Dlsa Sheohar
Video 6
शिवहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई 

District Administration Sheohar Sheohar Police Bihar Police Deoc Sheohar Sitamarhi
I got over 30 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
*शिवहर में राजकीय डिग्री कॉलेज का दसवां स्थापना दिवस, जिलेवासियों में खुशी का माहौल* 
--------------------------------
शिवहर: राजकीय डिग्री कॉलेज, शिवहर आज अपना दसवां स्थापना दिवस मना रहा है। कॉलेज की स्थापना 10 अगस्त 2017 को हुई थी। दस वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

स्थापना दिवस को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है। शिक्षक, छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय से जुड़े लोग इस खास अवसर को लेकर उत्साहित हैं। शिवहर जैसे जिले में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में राजकीय डिग्री कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दस वर्षों की इस विकास यात्रा में महाविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी सुविधाओं और छात्र विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। स्थापना दिवस शिवहर के लोगों के लिए भी खुशी और गर्व का अवसर है।

👉प्राचार्य-डॉ.अजय कुमार
ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर की स्थापना 10 अगस्त 2017 को हुई थी। आज 10 अगस्त 2026 को महाविद्यालय अपनी स्थापना के दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह अवसर केवल स्थापना दिवस मनाने का नहीं, बल्कि विगत दस वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन करने का भी अवसर है।

महाविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य शिवहर जिले के विद्यार्थियों को उनके अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना था। स्थापना के समय से लेकर आज तक महाविद्यालय ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षा, आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, तकनीकी सुविधाओं, विद्यार्थी विकास तथा सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
महाविद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के रूप में सामने आई है। विभिन्न विषयों में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया गया है।
इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट, व्यावहारिक प्रशिक्षण, आंतरिक मूल्यांकन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की शिक्षा को वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञान शिक्षा के लिए आधुनिक एवं उपयोगी प्रयोगशालाओं का विशेष महत्व है। पिछले दस वर्षों में महाविद्यालय ने प्रयोगशालाओं के विकास तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की दिशा में निरंतर प्रयास किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पॉक्सो nis:value=पॉक्सो nis:enabled=true nis:link/> एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में 

शिवहर: पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देशन में पुरनहिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र कुमार, पिता—सुरेश बैठा, निवासी—दोस्तियां, थाना—पुरनहिया, जिला—शिवहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त महिला थाना कांड संख्या-10/20, पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वारंटी था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुरनहिया थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Sheohar Police District Administration Sheohar Bihar Police BJP Bihar Sitamarhi Deoc Sheohar Jan Suraaj
शिवहर देकुली धाम पर श्रधालुओं का भारी भीड़ जिला प्रशासन कि ओर से पुख्ता इंतेजाम ...

District Administration Sheohar Bihar Police BJP Bihar Sheohar Police BJP Sheohar Jan Suraaj Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Sudama News Sheohar
शिवहर डिग्री कॉलेज में जल्द शुरू हो सकती है स्नातकोत्तर की पढ़ाई, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार कर रहे प्रयास
------------------------------------------------------
शिवहर:जिले के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र से अच्छी खबर सामने आ रही है। शिवहर डिग्री कॉलेज में जल्द ही स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार लगातार प्रयासरत हैं।

अगर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होता है तो शिवहर के विद्यार्थियों को पीजी की पढ़ाई के लिए सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सकेगा और समय एवं आर्थिक खर्च की भी बचत होगी।

बताया जाता है कि प्राचार्य डॉ. अजय कुमार उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर लगातार पहल कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि शिवहर डिग्री कॉलेज में स्नातक के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की भी व्यवस्था हो, ताकि जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम हो।

डॉ. अजय कुमार इससे पहले उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में मनोविज्ञान विषय के व्याख्याता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए कॉलेज में उच्च शिक्षा के विस्तार की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को कब तक मंजूरी मिलती है और किन-किन विषयों में पढ़ाई शुरू की जाती है।

District Administration Sheohar Sheohar Police Deoc Sheohar Sheohar District Cricket Association Khel Vibhag Sheohar Dlsa Sheohar Sheohar News  Sitamarhi Sudama News
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में पेड़ से टकराई पुलिस जीप, चालक की मौत; दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी
--------------------------------
शिवहर: पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव में गश्त के दौरान पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रहे व्यक्ति को बचाने के दौरान पुलिस जीप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय की मौत हो गई, जबकि दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले पिपराही पीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं दारोगा अशोक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि रामजी राय कमरौली गांव के रहने वाले थे और चौकीदार के पद पर तैनात थे। चालक की कमी के कारण वह थाने का वाहन चला रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही उनके पुत्र दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में स्वजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे।

हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Sheohar Police District Administration Sheohar Bihar Police BJP Sheohar Jan Suraaj Press Trust of India - PTI BJP Bihar Sitamarhi
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर-मुजफ्फरपुर nis:value=शिवहर-मुजफ्फरपुर nis:enabled=true nis:link/> के सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, 16 मोबाइल और डेढ़ लाख की लूट के बाद फायरिंग* 
--------------------------------
शिवहर-जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार के रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मरहल्ला भराव गाछी के पास एक मोबाईल दुकानदार को अपराधियों ने हथियार के बल पर रोक लिया और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद समेत 16 मोबाइल फोन लूट लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई।

घटना तरियानी थाना क्षेत्र के शरीफ नगर पंचायत स्थित मरहल्ला भराव गाछी के समीप की है। घायल युवक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव निवासी कमलेश राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सचिन कुमार अपने चाचा रंजीत कुमार के साथ मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की मार्केट स्थित सीएससी/मोबाईल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरहल्ला भराव गाछी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 16 मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर हाथापाई हुई और इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग के बीच एक गोली सचिन के हाथ में जा लगी।

वारदात के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Sheohar Police Bihar Police District Administration Sheohar Sitamarhi
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर शिवहर पहुंचा समरसता रथ, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शिवहर। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली से मिट्टी कलश लेकर निकला समरसता रथ शिवहर पहुंचा। पटना से शिवहर पहुंचने पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

नरवारा स्थित श्रीराम जानकी मठ, कस्तूरिया गौरीशंकर मठ, कुशहर दुर्गा स्थान चौक, देकुली स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम, राशिदपुर महारानी स्थान और शिवहर के पछियारी पोखर स्थित राम जानकी मठ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का अभिनंदन किया।

संत रविदास महाराज ने समाज में छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह समरसता यात्रा निकाली जा रही है।

पटना से कलश को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रभारी गौतम राम आजाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम करण पासवान और सह संयोजक विकास पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी शिवहर लेकर पहुंचे।

इस दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संत रविदास महाराज के कलश यात्रा के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं, विसाही कबीर मठ में संत किशोर दास जी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के चित्र के साथ मिट्टी कलश को मंत्रोच्चारण के बीच मठ में विधिवत स्थापित किया।

समरसता रथ के माध्यम से संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और छुआछूत मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में पेपरलेस <nis:link nis:type=tag nis:id=रजिस्ट्री nis:value=रजिस्ट्री nis:enabled=true nis:link/> से जमीन खरीददारों को राहत,<nis:link nis:type=tag nis:id=बेरोजगारी nis:value=बेरोजगारी nis:enabled=true nis:link/> को लेकर कातिबों में रोष 
------------------------------------------------------
शिवहर में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया पेपरलेस होने से जहां जमीन खरीददारों को कागजी झंझट से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कातिबों में इस व्यवस्था को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। नई डिजिटल व्यवस्था से दस्तावेजी प्रक्रिया आसान और तेज होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कातिबों का कहना है कि इससे उनके काम और रोजगार पर असर पड़ रहा है। ऐसे में पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर जमीन खरीददारों की सुविधा और कातिबों की चिंताओं के बीच प्रशासन के सामने संतुलन बनाने की चुनौती है।
👉 RJD नेता राधाकांत गुप्ता ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री से आमजनों को आने वाले दिनों में सहूलियत मिल सकती हैं और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी आसान होगी, *लेकिन दूसरी* ओर कातिबों को अब बेरोजगारी की चिंता सताने लगी है। *श्री गुप्ता* का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से उनके काम पर सीधा असर पड़ा है, जिससे भविष्य को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।सरकार को कातिबो के बारे में सोचना चाहिये ! यदि वें बेरोजगार हो जायेंगे तो उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा !

District Administration Sheohar BJP Bihar Bihar Police Jan Suraaj BJP Sheohar Sheohar Police Sitamarhi Bhumi Pednekar
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vipul Chikhaliya, Arjun Rawat, Ajay Kumar Kushwaha, Mukesh Kumar, Khushboogupta Gupta, Surendar Yadav, Jp Mishra, Gulati Mayank
With Sitamarhi – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में रोजगार मेला का <nis:link nis:type=tag nis:id=आयोजन nis:value=आयोजन nis:enabled=true nis:link/> हजारों कि संख्या में <nis:link nis:type=tag nis:id=अभ्यर्थी nis:value=अभ्यर्थी nis:enabled=true nis:link/> मौजूद...<nis:link nis:type=tag nis:id=सैकड़ों nis:value=सैकड़ों nis:enabled=true nis:link/> का सफल <nis:link nis:type=tag nis:id=चयन nis:value=चयन nis:enabled=true nis:link/> 

District Administration Sheohar Bihar Police BJP Bihar Sheohar Police BJP Sheohar Jan Suraaj Press Trust of India - PTI Deoc Sheohar Disaster Management Department Govt. of Bihar Sudama News
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में रोजगार मेला का <nis:link nis:type=tag nis:id=आयोजन nis:value=आयोजन nis:enabled=true nis:link/> हजारों कि संख्या में <nis:link nis:type=tag nis:id=अभ्यर्थी nis:value=अभ्यर्थी nis:enabled=true nis:link/> मौजूद...<nis:link nis:type=tag nis:id=सैकड़ों nis:value=सैकड़ों nis:enabled=true nis:link/> का सफल <nis:link nis:type=tag nis:id=चयन nis:value=चयन nis:enabled=true nis:link/> 

District Administration Sheohar Sheohar Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar_पंचायती nis:value=Sheohar_पंचायती nis:enabled=true nis:link/> राज मंत्री-दीपक प्रकाश शिवहर के दो दिवसीय दौड़े के दौरान क्या कहा देखें 
District Administration Sheohar Bihar Police Sheohar Police BJP Bihar Deoc Sheohar BJP Sheohar Disaster Management Department Govt. of Bihar Press Trust of India - PTI
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> पुलिस कि बड़ी कारवाई सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन करना युवक को पड़ा भारी....

Sheohar Police District Administration Sheohar BJP Bihar Bihar Police BJP Sheohar Deoc Sheohar Press Trust of India - PTI Disaster Management Department Govt. of Bihar Sitamarhi Jan Suraaj
शिवहर जिले के डुमरी कटसरी स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज वैक्सीन के नाम पर अवैध वसूली, वायरल वीडियो 

District Administration Sheohar Sheohar Police Bihar Police BJP Bihar Deoc Sheohar BJP Sheohar
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में PM विश्वकर्मा योजना लाभार्थियों को मार्केट ब्रांडिंग का शिखाया गया गुर ...

District Administration Sheohar Sheohar Police Bihar Police BJP Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar