अशोक नगर: पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब
अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जन्मदिन सोमवार सुबह 11 बजे से जोरदार तरीके से मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही उनके निवास पर समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचकर जजपाल सिंह जज्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।