Public App Logo
🚨 SP ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर ने खुद पर डाला पेट्रोल! भीलवाड़ा में गुरुवार दोपहर एसपी ऑफिस के बाहर हड़कंप मच गया। प्रॉपर्टी डीलर लक्ष्मीनारायण खटीक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि जमीन के अलग-अलग सौदों में उसके ₹1.46 करोड़ फंसे हुए हैं। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न जमीन की रजिस्ट्री हुई और न पैसे वापस मिले। 📍 आरोप: करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन का विवाद 📅 सौदा: वर्ष 2019 का बताया जा रहा है 💰 रकम: ₹1.46 करोड़ 👮 कार्रवाई: SP सागर राणा ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews #BreakingNews #PropertyDispute PropertyFraud SPOffice Rajasthan HarPalBharat - Bhilwara News