*“नौ मौतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था! छतरपुर बस स्टैंड पर फिर ओवरलोडिंग का खेल”*
छतरपुर। जिले में नौ लोगों की मौत के बाद भी परिवहन व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। छतरपुर बस स्टैंड पर बुंदेलखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस क्रमांक MP 16 ZC 9623 में क्षमता से अधिक माल लदा हुआ दिखाई दिया।
बस पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादे जाने से यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक बसों में क्षमता से अधिक माल लादना दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है।
इसके बावजूद बस स्टैंड पर खुलेआम ओवरलोडिंग का यह मामला सामने आना परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है।
गौरतलब है कि जिले में हाल ही में हुए हादसे में नौ लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद भी अगर बसों में क्षमता से अधिक माल लादकर संचालन किया जा रहा है तो यह जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि परिवहन विभाग इस बस के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और ओवरलोडिंग के इस खेल पर कब लगाम लगती है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की नियमित जांच और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना बेहद जरूरी है।
Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur CM Madhya Pradesh Jitu Patwari Collector Office Chattarpur SP Chhatarpur