कोटपूतली: पुजारा ड्रीम लाइफ कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप, दफ्तर पर ताला जड़कर फरार; पीड़ितों ने किया भारी हंगामा
कोटपूतली में 'पुजारा ड्रीम लाइफ' नाम की कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी ने लोगों को घुमाने, बाइक और चार पहिया गाड़ी दिलाने का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूल की थी।
ठगी के शिकार सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जब अपनी मांगों को लेकर कंपनी के कार्यालय पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। अधिकारियों के फोन बंद होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दफ्तर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया।
हंगामे की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ितों से जानकारी जुटा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026