सेवा सेतु अभियान के तहत मनासा में लगा जनकल्याण शिविर
विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को किया लाभान्वित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत नगर परिषद मनासा में आज जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।
शिविर में नगर परिषद, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, वन, विद्युत, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, अनुविभागीय अधिकारी मनासा सुश्री मयूरी जोक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में सहभागिता की। विधायक श्री मारू ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।
उन्होंने आमजन से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ऐसे शिविरों का लाभ उठाने और पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #मनासा #नीमच