Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

70 साल की माजी को बड़िया रिजल्ट मिला #renatus navo खाने से सुने इनकी जुबानी इनको क्या क्या फायदे हुए ज्यादा 9350746552

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 19, 2021

MORE NEWS

यह एक ऐतिहासिक पिक्चर है, जिसमें तीनों सेनाओ के सर्वोच्च कमांडर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी , माननीय रक्षा राज्य मंत्री , माननीय रक्षा सचिव और तीनों सेनाओ के कमांडर नौ सेना अध्यक्ष, थल सेना अध्यक्ष और वायु सेना अध्यक्ष और CDS  तीनों सेनाओं का सर्वोच्च अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन एस  सुब्रमणि जी ।

यह एक ऐतिहासिक पिक्चर है, जिसमें तीनों सेनाओ के सर्वोच्च कमांडर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी , माननीय रक्षा राज्य मंत्री , माननीय रक्षा सचिव और तीनों सेनाओ के कमांडर नौ सेना अध्यक्ष, थल सेना अध्यक्ष और वायु सेना अध्यक्ष और CDS तीनों सेनाओं का सर्वोच्च अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन एस सुब्रमणि जी ।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 17, 2026

वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला।

वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

ACCP की ओर से " एक शाम देश भक्ति के नाम"  सुंदर कार्यक्रम करवाया गया

ACCP की ओर से " एक शाम देश भक्ति के नाम" सुंदर कार्यक्रम करवाया गया

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यमुनानगर में राज्य-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को  किया संबोधित
भारत तेज़ी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है - राज्यपाल
राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त
यमुनानगर, 16 अगस्त- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो:  हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास की एक प्रेरणादायक यात्रा तय की है।  आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राज्यपाल  आज बतौर मुख्यातिथि अनाज मंडी जगाधरी, यमुनानगर  में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण करने उपरांत प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्र घोष भी उपस्थित रही।  
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्री राजगोपालाचार्य, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शहीद भगत सिंह, सरदार उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि के साथ-साथ भारत की आजादी में हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप-इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, आत्मनिर्भर भारत आदि क्षेत्रों में भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल है। हरियाणा के किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि उत्पादन में विशेष योगदान दिया है। सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मेरी फसल, मेरा ब्योरा, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड अभियान जैसी योजनाओं से किसानों को समृद्ध किया जा रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा बजट को लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाया है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चिरायु आयुष्मान हरियाणा, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 10 अगस्त को दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, हर घर-हर गृहिणी और हरित खाद योजना के तहत 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1595 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गये हैं।
देश की जनसंख्या में लगभग 2.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाला हरियाणा ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स, और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सर्वाधिक पदक विजेता बनकर देश को अनेक विश्व स्तर के खिलाड़ी प्रदान करता रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के हिस्से 7 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 1 कांस्य का आना हरियाणा की उत्कृष्ट खेल व्यवस्था का उदाहरण है।  राज्य सरकार द्वारा पदक विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार, सरकारी सेवाओं में नियुक्ति और खेल नर्सरी मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना, भीम पुरस्कार तथा राज्य की समग्र खेल नीति युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है।
राज्यपाल ने बताया कि भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का हरियाणा से संचालन शुरू होना पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस ट्रेन के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि, यह पहल भारत को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान प्रदान करेगा। हाल ही में हरियाणा में लगभग 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया है, जिससे सड़क, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना को नई गति मिलेगी। हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को निरंतर सुदृढ़ किया है। यमुनानगर जिला अपने प्लाईवुड उद्योग, कागज उद्योग, स्टेनलेस स्टील के बर्तन उद्योग और चीनी उद्योग आदि के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है तथा हरियाणा की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हमारा लक्ष्य एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का निर्माण करना है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस अकादमी की पुलिस के पुरुषों की टीम प्रथम, हरियाणा एनसीसी बटालियन लड़कियों की टुकड़ी द्वितीय व उत्तराखंड पुलिस पुरुषों की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल प्रथम, लयबद्ध योग प्रदर्शन में मुकुंद पब्लिक स्कूल द्वितीय व गिद्दा में एमएलएन कॉलेज तृतीय स्थान पर रहें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया।  इसके उपरांत  राज्यपाल ने रेड क्रॉस की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल, आईजी पंकज नैन, जिला सत्र न्यायाधीश दयानंद भारद्वाज, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी(शिकायत निवारण)भोपाल सिंह खदरी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, बलवन्त सिंह, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, चेयरमेन भारत भूषण जुयाल, विपुल गर्ग, मदन चौहान, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रामनिवास गर्ग, रामेश्वर, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहें।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यमुनानगर में राज्य-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को किया संबोधित भारत तेज़ी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है - राज्यपाल राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त यमुनानगर, 16 अगस्त- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास की एक प्रेरणादायक यात्रा तय की है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल आज बतौर मुख्यातिथि अनाज मंडी जगाधरी, यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण करने उपरांत प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्र घोष भी उपस्थित रही। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्री राजगोपालाचार्य, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शहीद भगत सिंह, सरदार उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि के साथ-साथ भारत की आजादी में हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप-इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, आत्मनिर्भर भारत आदि क्षेत्रों में भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल है। हरियाणा के किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि उत्पादन में विशेष योगदान दिया है। सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मेरी फसल, मेरा ब्योरा, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड अभियान जैसी योजनाओं से किसानों को समृद्ध किया जा रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा बजट को लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाया है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चिरायु आयुष्मान हरियाणा, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 10 अगस्त को दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, हर घर-हर गृहिणी और हरित खाद योजना के तहत 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1595 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गये हैं। देश की जनसंख्या में लगभग 2.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाला हरियाणा ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स, और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सर्वाधिक पदक विजेता बनकर देश को अनेक विश्व स्तर के खिलाड़ी प्रदान करता रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के हिस्से 7 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 1 कांस्य का आना हरियाणा की उत्कृष्ट खेल व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य सरकार द्वारा पदक विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार, सरकारी सेवाओं में नियुक्ति और खेल नर्सरी मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना, भीम पुरस्कार तथा राज्य की समग्र खेल नीति युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है। राज्यपाल ने बताया कि भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का हरियाणा से संचालन शुरू होना पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस ट्रेन के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि, यह पहल भारत को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान प्रदान करेगा। हाल ही में हरियाणा में लगभग 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया है, जिससे सड़क, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना को नई गति मिलेगी। हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को निरंतर सुदृढ़ किया है। यमुनानगर जिला अपने प्लाईवुड उद्योग, कागज उद्योग, स्टेनलेस स्टील के बर्तन उद्योग और चीनी उद्योग आदि के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है तथा हरियाणा की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हमारा लक्ष्य एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का निर्माण करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस अकादमी की पुलिस के पुरुषों की टीम प्रथम, हरियाणा एनसीसी बटालियन लड़कियों की टुकड़ी द्वितीय व उत्तराखंड पुलिस पुरुषों की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल प्रथम, लयबद्ध योग प्रदर्शन में मुकुंद पब्लिक स्कूल द्वितीय व गिद्दा में एमएलएन कॉलेज तृतीय स्थान पर रहें। इस अवसर पर राज्यपाल ने युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। इसके उपरांत राज्यपाल ने रेड क्रॉस की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल, आईजी पंकज नैन, जिला सत्र न्यायाधीश दयानंद भारद्वाज, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी(शिकायत निवारण)भोपाल सिंह खदरी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, बलवन्त सिंह, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, चेयरमेन भारत भूषण जुयाल, विपुल गर्ग, मदन चौहान, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रामनिवास गर्ग, रामेश्वर, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

70 साल की माजी को बड़िया रिजल्ट मिला #renatus navo खाने से सुने इनकी जुबानी इनको क्या क्या फायदे हुए ज्यादा 9350746552 - Jagadhri News