Public App Logo
#चिड़ावा ट्रायल रूम कांड को लेकर शहर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को चिड़ावा बंद के आह्वान को व्यापक समर्थन मिला और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश बाजार बंद रहे। विवेकानंद चौक पर आयोजित सभा में व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा, भाजयुमो, बड़ी संख्या में महिलाएं और शहरवासी शामिल हुए। सभा में वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। #ShekhawatiPost #chirawanews - Nawalgarh News