फुटबॉल में झुंझुनू रहा राज्य स्तर पर चैंपियन
झुंझुनू की बेटियों ने फाइनल में बाड़मेर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
70 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत झालावाड़ में आयोजित 17 वर्षीय छात्रा फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में बाड़मेर को 2-0 से हराकर झुंझुनू जिले की टीम राज्य स्तर पर विजेता रही। इस पूरी प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने भाग लिया था। इस उपलब्धि पर झुंझुनू जिले की टीम को प्रशिक्षण शिविर आयोजक विद्यालय गुरुकृपा पब्लिक स्कूल घोड़ीवारा ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा रहे उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे झुंझुनू जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
स्कूल चेयरमैन महेन्द्र रणवां ने सभी खिलाड़ियों का व झुंझुनू दल के साथ में गए शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र मुवाल,अरविंद जानू व अभिषेक पूनिया का स्वागत किया।
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट गुरुकृपा स्कूल की छात्रा दिव्यांशी कंवर रही। गौरतलब है कि इस फुटबॉल टीम में जिला स्तर पर चैंपियन रही गुरुकृपा स्कूल घोड़ीवारा की आठ छात्राएं झुंझुनू जिले का प्रतिनिधित्व कर रही थी।