#अलीगढ़ मे संदिग्ध मौत से मचा कोहराम
45 वर्षीय राजपाल का बंबी में मिला शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,अतरौली थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी 45 वर्षीय राजपाल पुत्र भगवती सिंह का शव पिलखुनी बंबी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में पड़ा मिला। बताया गया कि राजपाल अपने बेटे गौरव को पैसे देने के लिए वहां मिला था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सीएचसी अतरौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पार्वती ने पिलखुनी निवासी कन्हैया लाल व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।llअलीगढ डेली न्यूज़ lllबताया जा रहा है कि राजपाल दो अन्य लोगों के साथ ट्यूबवेल पर शराब पी रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
#Aligarh #Atrauli #Crime #BreakingNews #UPNews
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026