Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

#kullu 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भुट्टीको परिसर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज भुट्टीको परिसर में भुट्टीको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रोहित ठाकुर ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं अन्य महानुभावों को याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू सहित उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेक कुर्बानियां दीं। श्री रोहित ठाकुर ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं बुनकरों से आह्वान किया कि हमें मिल-जुलकर कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करना है, ताकि भुट्टीको दिन-रात निरंतर प्रगति करता रहे और संस्था से जुड़े बुनकर परिवारों का भविष्य और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि भुट्टीको की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेरिनो वूल के रेट में लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके बावजूद सभा द्वारा अपने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों के दामों में न्यूनतम संभव वृद्धि करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बढ़ी हुई लागत का अधिक प्रभाव ग्राहकों पर न पड़े और उन्हें उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होते रहें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही सभा द्वारा अपने सदस्यों में से नए कर्मचारियों की नियुक्ति तथा वर्तमान में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे संस्था के कार्यों को और गति मिलेगी तथा सदस्यों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर भुट्टीको के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश ठाकुर जी का संदेश भी सभी को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने देश, प्रदेश व जिले के सभी बुनकरों तथा अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भुट्टीको ने बुनकरों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और भविष्य में भी बुनकरों एवं ग्राहकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा, जिससे हथकरघा उद्योग को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुनकरों के बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर भुट्टीको के उपाध्यक्ष श्री मोहर सिंह ठाकुर, निदेशक श्री आत्माराम, श्री मदन लाल, श्रीमती इंदिरा देवी, श्री जोग ध्यान, मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सुरती देवी, महाप्रबंधक श्री किशन चंद, महाप्रबंधक श्री दिनेश ठाकुर तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बुनकर सदस्य उपस्थित रहे। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Aug 15, 2026

MORE NEWS

हिट मशीन रमेश ठाकुर के साथ लाइव शो के दौरान कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने गाया बॉलीवुड का सादाबार गाना हुस्न पहाड़ों का।

हिट मशीन रमेश ठाकुर के साथ लाइव शो के दौरान कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने गाया बॉलीवुड का सादाबार गाना हुस्न पहाड़ों का।

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

पिछले कल मणिकर्ण घाटी में चार लोग जो थे नदी के बीचो-बीच फंस गए थे स्थानीय लोगों की मदद से जो है उनका रेस्क्यू जो है किया गया है मणिकर्ण घाटी में आजकल प्रोजेक्ट के द्वारा पानी छोड़ा जाता है और हर रोज जो है सायरन बजाए जाते हैं लेकिन आपको बता दे यह टूरिस्ट दिल्ली से आए हुए थे इन्हें वह सुनाई देने के बावजूद भी पता नहीं चला कि क्या हो रहा है हमारा सभी पर्यटक साथियों से अनुरोध है और प्रशासन से भी की आजकल नदी नालों के पास किस  को भी जाने नहीं दिया जाए चाहे वह स्थानीय लोग हो चाहे वह पर्यटक

पिछले कल मणिकर्ण घाटी में चार लोग जो थे नदी के बीचो-बीच फंस गए थे स्थानीय लोगों की मदद से जो है उनका रेस्क्यू जो है किया गया है मणिकर्ण घाटी में आजकल प्रोजेक्ट के द्वारा पानी छोड़ा जाता है और हर रोज जो है सायरन बजाए जाते हैं लेकिन आपको बता दे यह टूरिस्ट दिल्ली से आए हुए थे इन्हें वह सुनाई देने के बावजूद भी पता नहीं चला कि क्या हो रहा है हमारा सभी पर्यटक साथियों से अनुरोध है और प्रशासन से भी की आजकल नदी नालों के पास किस को भी जाने नहीं दिया जाए चाहे वह स्थानीय लोग हो चाहे वह पर्यटक

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

शिव का सावन

शिव का सावन

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026