Public App Logo
मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश मिश्रा का अपराधियों पर महाप्रहार, विशेष अभियान में 342 गिरफ्तार, 190 को भेजा सीधे जेल, जिले भर में मचा हड़कंप! जिले में अपराधियों और कानून के दुश्मनों की अब खैर नहीं है। मुजफ्फरपुर पुलिस कप्तान एसएसपी कांतेश मिश्रा के सख्त और ताबड़तोड़ एक्शन से पूरे जिले के माफियाओं और अपराधियों में जबरदस्त खलबली मच गई है। अपराध पर नकेल कसने और कानून का राज कायम करने के लिए एसएसपी के कड़े निर्देशों पर पूरे जिले में एक विशाल 'विशेष समकालीन अभियान' का चक्रव्यूह रचा गया, जिसने कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिले के कोने-कोने में एक साथ चली इस महा-कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए रिकॉर्ड 342 अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिसिया हनक ऐसी रही कि अपराध जगत से जुड़े तत्वों को भागने तक का मौका नहीं मिला। पकड़े गए आरोपियों में से 190 कुख्यात और वारंटी अभियुक्तों को तुरंत न्यायिक हिरासत में लेते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। एसएसपी की इस ऐतिहासिक और कड़क कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि मुजफ्फरपुर की धरती पर जुर्म करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। पुलिस के इस आक्रामक अभियान से जहां आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जागा है, वहीं अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। - Bihar News