खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, शव के पास मिला महिला का आधार कार्ड; कई लोगों से पूछताछ
पलवल जिले में अपराध का ग्राफ एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। बीती रात खेतों में काम कर रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की है था कई को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार अलावलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण सिंह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत पर गया था। बताया गया है कि उसके साथ खेतों में काम करने वाला एक सहायक, गांव का एक पड़ोसी तथा कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने खेत पर बने कोठड़े में होटल से खाना मंगवाकर खाया था। देर शाम सभी ने मिलकर शराब भी पी थी।